{"_id":"63f9073c099c048dd303d0f4","slug":"1549-candidates-absent-in-the-examination-of-english-and-agriculture-subjects-muzaffarnagar-news-c-14-1-132101-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अंग्रेजी और कृषि विषय की परीक्षा में 1549 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अंग्रेजी और कृषि विषय की परीक्षा में 1549 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
परीक्षा देकर परीक्षा केद्र से बाहर आते यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी।
- प्रथम पाली में 16 और द्वितीय पाली में 75 केंद्रों पर हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कृषि और अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुक्रवार को हुई। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1549 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 36 ने कृषि और 1513 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में गैरहाजिर रहें। प्रथम पाली में 16 और द्वितीय पाली में 75 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा हुई। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं थी। वहीं, द्वितीय पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान समेत अन्य विषय और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के एक भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं थे। ऐसे में इंटरमीडिएट के कुल 25 हजार 999 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 24 हजार 486 ने परीक्षा दी। जबकि 1513 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 630 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 594 उपस्थित रहे और 36 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रुम से मॉनिटरिंग की गई। सचल दस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर तलाशी ली गई। वहीं, खुद डीआईओएस ने बुढ़ाना क्षेत्र के छह से ज्यादा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।
इनसेट (फोटो समेत)
परीक्षा हुई अच्छी, आसान रहा प्रश्नपत्र
छात्रा कनिका शर्मा और वैदेही शर्मा ने कहा कि उनकी अंग्रेजी की परीक्षा अच्छी हुई है। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न सिलेबस में से ही आए है। ऐसे में प्रश्नपत्र भी काफी आसान था। उन्होंने बताया कि उनकी सभी साथियों का पेपर भी ठीक गया है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी प्रश्न पत्र आसान ही आ रहे है। बहुत कम विद्यार्थियों को दिक्कत हुई होगी।