{"_id":"60d0e2248ebc3ef97d6a9e05","slug":"15477-citizens-got-vaccine-in-muzaffarnagar-district-muzaffarnagar-news-mrt5438527107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलस्टर अभियान चला कर किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलस्टर अभियान चला कर किया टीकाकरण
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित शिविर में टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनपद में 15477 नागरिकों ने लगवाया टीका
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को खतौली, पुरकाजी, जानसठ ब्लाक में कलस्टर बना कर टीकाकरण किया। तीन दिवसीय अभियान में शहर में भी गांधी कालोनी और द्वारिकापुरी में कलस्टर बना कर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर 18 साल से ऊपर हर आयु वर्ग के नागरिकों को केंद्र पर ही रजिस्ट्रेेशन करके टीका लगाया गया। सोमवार को जनपद में 15477 नागरिकों ने टीकाकरण कराया है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि सोमवार को जनपद में 15477 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 95 टीकाकरण केंद्रों पर 13397 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 13056 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 341 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 आयु वर्ग में 2080 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया हैै।
उधर, सोमवार सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित एएसजे मॉल में कलस्टर अभियान का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने गांधी वाटिका, बरातघर पचेंडा रोड, देवपुमम, द्वारकापुरी मोड़ पर स्थित टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. एमएस फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
खतौली में 11 स्थानों पर हुआ वैक्सीनेशन
खतौली। नगर और देहात में 11 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। देहात क्षेत्र में गंगधाड़ी, मढ़करीमपुर, पिपलहेड़ा, चांदसमंद, फहीमपुर खुर्द, शाहपुर, अहमदगढ़ गांवों में टीकाकरण के लिए बूथ बनाए गए। जिनका निरीक्षण एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने किया। 18 से अधिक आयु के लोगों को बूथ पर पंजीकरण कर कोविड वैक्सीन लगाई गई। संवाद