फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1519 girl students participated in general knowledge competition

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1519 छात्राओं ने लिया भाग

Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
1519 girl students participated in general knowledge competition
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1519 छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कक्षा पांच से 12वीं तक की छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1519 छात्राओं ने भाग लिया। डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में बीस से अधिक स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित 50 छात्राओं को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर दो श्रेणियों में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए 1793 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। शहर के 20 से अधिक विद्यालयों की इन छात्राओं में से 1519 ने परीक्षा में भाग लिया। 274 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव और जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन अहदम की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन बालिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर तथा अन्य 50 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को निश्चित धनराशि भी दी जाएगी। परीक्षा का परिणाम फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होगी। कॉलेज में व्यवस्था बनाने में पीटीआई सत्यकाम तोमर, राजकुमार और स्टाफ का सहयोग रहा। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी देने में डीएवी इंटर के साथ नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed