{"_id":"5c9bc789bdec22146a72d428","slug":"151553713033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में वाहन न देने पर दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में वाहन न देने पर दो के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ को करनी है दो हजार वाहनों की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन देने से इंकार करने पर दो वाहन स्वामी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चुनाव में करीब दो हजार वाहनों की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए अभी तक करीब 1500 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के नोटिस तामील कराए जा चुके हैं।
जिले में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों और पुलिस पार्टियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचाने और लाने के लिए काफी संख्या में वाहनों की जरूरत पड़ेगी। चुनाव में करीब दो हजार वाहनों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी उप संभागीय परिवहन विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए एआरटीओ ने वाहनों के अधिग्रहण के लिए व्यावसायिक और निजी वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। एआरटीओ राजीव बंसल ने बताया कि अभी तक करीब 1500 वाहन स्वामियों को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ड्यूटी के लिए दो वाहन बोलेरो के मालिक मेहरदीन निवासी गोवर्धनपुर हरिद्वार और टाटा कैंटर के मालिक प्रताप सिंह निवासी कंकरखेडा मेरठ ने अपने वाहन देने से इंकार कर दिया, जिस पर दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।