फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो अर्थी उठी, बिलक पड़े परिजन

दो अर्थी उठी, बिलक पड़े परिजन

Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो अर्थी उठी, बिलक पड़े परिजन
दो अर्थियां उठी, बिलख पड़ेे परिजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्धार-नजीबाबाद मार्ग पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में मरे शिक्षक विशाल आर्य और उनके साले शेखर चौधरी का मंगलवार को गमगीन माहौल में नई मंडी श्मशान घाट अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक जीजा-साले के शवों को सुबह सात बजे शहर के सरकुलर रोड़ स्थित आवास पर लाया गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शिक्षकों, आर्य समाज और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शामली जिले के गांव सिलावर निवासी रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव सिंह आर्य का इकलौता पुत्र विशाल आर्य (34) भोपा क्षेत्र के बेहड़ा थ्रू गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उनकी मां राज्यपाल पदक से सम्मानित गीता रानी भी सदर ब्लाक के गांव वहलना में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। सोमवार को विशाल और उनका साला शेखर (20) पुत्र कामेंद्र चौधरी निवासी आनंद विहार के साथ अपनी डिजायर स्विफ्ट कार से हरिद्वार गए थे। हरिद्वार- नजीबाबाद रोड पर उनकी कार की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रात में ही उनका पोस्टमार्टम किया गया। हरिद्वार से मंगलवार सुबह दोनों के शव घर पहुंचे तो पुरुषार्थी कालोनी तथा आनंद विहार के आवासों पर कोहराम मच गया। शेखर भी घर का इकलौता चिराग था। निधन से उनके घरों पर शोक करने वालों का तांता लग गया। शिक्षक विशाल अपने पीछे पत्नी कामिनी और छह साल की पुत्री तथा डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए है। शेखर अविवाहित था। सुबह एक साथ जब दोनों की अर्थी उठी, तो परिजन बिलक पड़े। शहर के नई मंडी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षक की मौत से परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों में शोक छा गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य, पूर्व पालिका सदस्य गजेंद्र पाल सिंह, वीरभान सिंह, शांता प्रकाश आर्य, पूर्व बीएसए हरपाल सिंह अरुष, जनेश्वर प्रसाद आर्य, सपा नेता राकेश शर्मा, डॉ जीत सिंह तोमर , जिला पंचायत सदस्यपति संजय राठी, चरण सिंह टिकैत, राजीव चौधरी, प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य, पवन बालियान, राजबीर सिंह आर्य भौराकलां, पूर्व प्रधानाचार्य ओम सिंह, जयवीर सिंह, हरपाल सिंह आर्य, इंद्रपाल सिंह, कविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed