फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास के मामले का पटाक्षेप

राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास के मामले का पटाक्षेप

Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास के मामले का पटाक्षेप
राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास के मामले का पटाक्षेप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर बृहस्पतिवार को वहलना चौक के निकट हुए हमले के प्रयास के मामले का पटाक्षेप हो गया। हिरासत में लिए गए दोनों युवक जांच में बेकसूर पाए गए, जिसके बाद राकेश टिकैत ने उनके खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। देर रात हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को भाकियू नगराध्यक्ष की सुपुर्दगी में देते हुए छोड़ दिया गया।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार दोपहर वहलना स्थित बैंक्वेट हॉल में होने वाली भतीजी की शादी की व्यवस्थाओं को देखकर लौट रहे थे। उनका आरोप था कि वहलना चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर हमले का प्रयास किया। पीछा किए जाने पर दोनों आरोपी मेरठ रोड पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। उधर, राकेश टिकैत पर हुए हमले के प्रयास की सूचना फैलते ही भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में संधावली के पास दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया गया। पुलिस ने छोड़ी गई बाइक नंबर के आधार पर शहर निवासी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया था, जिनसे पूछताछ और मामले की जांच के बाद वे बेकसूर पाए गए। इस पर राकेश टिकैत ने देर रात उनके खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों युवकों को भाकियू नगराध्यक्ष शाहिद आलम की सुपुर्दगी में देते हुए छोड़ दिया गया। शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच में दोनों युवक बेकसूर पाए गए थे, जिनके खिलाफ किसी ने भी तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों युवकों को भाकियू नेताओं की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed