{"_id":"5c0d5de2bdec2241754a32c9","slug":"151544379874-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हुई समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हुई समिति की बैठक
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान में सभी सहयोग करें
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा समितियों की बैठक में वक्ताओं ने नगरवासियों से कूड़ा निस्तारण व साफ सफाई रखने की अपील की। बैठक में वक्ता प्रेम सिंह ने कहा कि समिति के सदस्य कस्बे के लोगों को साथ लेकर घर जाकर नगरवासियों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए सघन संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी सहयोग करें। बैठक में प्रधानाध्यापक आभा शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों को लेकर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। बैठक में अभिषेक वत्स, सुभाष चंद, सतीश कुमार, भूपेंद्र वाल्मीकि, सुभाष कुमार, राकेश वर्मा, गौरव गर्ग, सौरव गर्ग, धर्मपाल सिंह अहलावत, राजेश धीमान, मुनीराम, अरुण कुमार, पंकज कुमार, जय भगवान , नवाब अली, संदीप कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।
दो आरोपियों को जेल भेजा
मोरना। एक सप्ताह पूर्व जमीन को लेकर हुए विवाद में दलित परिवार को मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में जमीन की खरीद फरोख्त के बाद कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में दलित परिवार ने दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों पर गालीगलौज व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों मोहम्मद रफी व इसरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।