{"_id":"5bd5fad1bdec2269c043714e","slug":"151540750033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व बालिकाओं को प्रमाण पत्र व उपहार दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व बालिकाओं को प्रमाण पत्र व उपहार दिए
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए
मोरना। आर्ष सेवा संस्थान द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र के समापन के उपरांत महिलाओं एवं बालिकाओं को अंक तालिका, प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सरदार सत्यवीर सिंह ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं का विकास ही देश को नई दिशा प्रदान करेगा। समारोह के दौरान विशिष्ठ अतिथि सुभाष चंद गोयल ने कहा कि परिश्रम, ईमानदारी और अनुशासन से जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। इस मौके पर अतिथियों ने उत्कृष्ठ प्रतिभाशाली अनीशा, रूपा व अनीशा व लकी ड्रा के द्वारा विजेता ममता को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, रुबी, अवनी, प्रीति, संतोष, साक्षी, तनू, ललिता, नेहा, रेखा, पूजा, गुडिया, रजनी, स्वाति आदि दर्जनों युवतियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र दिए गए। संस्थापक मंजू गुप्ता और प्रशिक्षिका सविता ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन विमल गुप्ता ने किया तथा अध्यक्षता पंडित शांता प्रकाश ने की। इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, ब्रजभूषण वर्मा, शरद शर्मा, प्रधानाचार्या रेखा, अजय गर्ग, प्रभात, अनुपम सिंघल, संदीप, अजय ,संजीव कुमार, सुमित शर्मा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के आयोजन में बृजेश रानी, दिनेश चंद, सुरेश चंद, राजीव मल्होत्रा, जवाहर गोयल, आर्य गुप्ता आदि रहे।