{"_id":"5b99620d867a557f6661f697","slug":"151536778765-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन से मिलेगी नई प्रतिभाए: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन से मिलेगी नई प्रतिभाए: अग्रवाल
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोत्साहन से मिलेगी नई प्रतिभाएं: अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के विविध विषयों में छात्र-छात्राओं ने कठिन मेहनत से नई उपलब्धियां हासिल की है। मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन से नई प्रतिभा राष्ट्र को मिलेगी।
कूकड़ा मंडी चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के समारोह में मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि जनपद ने हर क्षेत्र में प्रतिभाएं दी है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। श्रेष्ठ ज्ञान से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति है। भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा से मुकाम हासिल किए हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। डॉ अनिल अग्रवाल ने मेधावियों को नैतिक मूल्यों के साथ मेडिकल, आईआईटी, सिविल सर्विसेज में भागीदारी को प्रेरित किया। इस मौके पर सीबीएसई के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शिक्षण के लिए अध्यापकों का भी अभिनंदन किया गया। संस्था अध्यक्ष अभिनव सुशील और सचिव वीएस वर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।