{"_id":"5b4a4aa24f1c1b4e748b4c97","slug":"151531595426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन की क्रोसिंग पटरी बिछाने का काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन की क्रोसिंग पटरी बिछाने का काम शुरु
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेल मंत्रालय की ओर से अधिकारियों और इंजीनियरों ने रेलवे लाइन की क्रॉसिंग पटरी बिछाने का शनिवार को काम शुरू किया। ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर क्रेन से पटरी बिछाई गई। ब्लॉक लेने से तीन ट्रेन प्रभावित रहीं। इन ट्रेनों को मुजफ्फरनगर व मेरठ स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ब्लॉक वापस लेने के बाद कर्मचारी पटरी को जोड़ने के लिए वेल्ंिडग करने में जुटे हैं। इंजीनियरों के मुताबिक क्रोसिंग पटरी बिछाने का काम कई दिनों तक चलेगा।
डबल लाइन बिछाने के बाद पशु चिकित्सालय के सामने रेलवे लाइन की क्रॉसिंग पटरी बिछाई जानी थी। शनिवार को रेल मंत्रालय के अधिकारियों और इंजीनियरों ने पटरी को बिछाने के लिए दिन में दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक ब्लॉक लिया। इस ढाई घंटे के भीतकर क्रेन से उठाकर पटरी को बिछाया गया। इसके बाद कर्मचारियों को पटरी को जोड़ने के लिए वेल्ंिडग में लगा दिया गया है। इस ढाई घंटे के ब्लॉक से तीन ट्रेन प्रभावित हुई। हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी, जबकि सहारनपुर की ओर जाने वाली दो ट्रेनों के मेरठ स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। मौके पर रेलवे विभाग के एसएसपी खानचंद, सीनियर डीएसपी रश्मि कुमार समेत इंजीनियर मौजूद रहे।