{"_id":"5b465cdb4f1c1b54238b5cda","slug":"151531337947-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपेंद्र सैनी मंडल से डायरेक्टर चुने गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपेंद्र सैनी मंडल से डायरेक्टर चुने गये
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ में मेरठ और सहारनपुर मंडल से डायरेक्टर के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुए है। पार्टी ने प्रत्याशी के रुप में उनका नाम घोषित किया गया था। चेयरमैन का चुनाव 20 जुलाई को होगा। भाजपा ने रुपेंद्र सैनी को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में मेरठ और सहारनपुर मंडल से डायरेक्टर पर के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए है। लखनऊ के पेक्सफेड कार्यालय पर हुए चुनाव के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चेयरमैन के लिए 19 को नामांकन होगा और 20 जुलाई को चुनाव होगा। पूरे प्रदेश में 13 डायरेक्टर चुने गये हैं, जो चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
सूर्यप्रकाश पाल बनेंगे चेयरमैन
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन के लिए मुरादाबाद के सूर्यप्रकाश पाल के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने पूरा दांव अति पिछड़ों पर लगाया है। डायरेक्टर पर जहां रुपेंद्र सैनी को प्रत्याशी बनाया वहीं चेयरमैन पर अति पिछड़ी जाति के सूर्यप्रकाश पाल पर दांव खेला है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के केंद्र में अति पिछड़ी जाति हैं।