फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म और आध्यात्म में भारत पूरे विश्व का मार्ग दर्शक: ओमानंद

धर्म और आध्यात्म में भारत पूरे विश्व का मार्ग दर्शक: ओमानंद

Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
धर्म और आध्यात्म में भारत पूरे विश्व का मार्ग दर्शक: ओमानंद
धर्म और आध्यात्म में भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शक: ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भारत धर्म और आध्यात्मिक क्षेत्र में पूरे विश्व का मार्गदर्शक है। भागवत अध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाशपुंज है।
हनुमतद्धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास किरीट भाई का व्यासपीठ पर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने सम्मान किया। भागवत भक्तों को आशीवर्चन में पीठाधीश्वर ने कहा कि भारत पूरी दुनिया कोधर्म और आध्यात्म का मार्गदर्शन देता है। भारत ने संपूर्ण भूमंडल को वेद, उपनिषद, भागवत, गीता, रामायण आदि के माध्यम से दिव्य और आलौकिक ज्ञान दिया। ऋषि, मुनियों ने यज्ञ, योग की महिमा बताई। भारत में जीवन दायिनी, मोक्षदायिनी गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी नदियां है। भगवान श्रीकृष्ण तथा प्रभु श्रीराम नाम की संजीवनी बूटी है। यह सब दुर्लभ धरोहर भारत के पास है। इसीलिए आदिकाल से भारत को जगत गुरु कहा जाता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि विश्व का कल्याण, विश्व की विमुक्ति भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण पर निर्भर है। भागवत भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत मिश्रण है। संसार में प्राणी मन के रोगी है, मन के रोग तथा विकार का निदान भागवत कथा में है। यजमान एनके मित्तल, एसके मित्तल आदि ने संतों का सम्मान किया। भागवत कथा को सोमवार यानि विराम दिया जाएगा।
विज्ञापन

किरीट की यादों में
बसे कर्मयोगी संत
शुक्रताल। कथा व्यास किरीट भाई ने कहा कि शुकतीर्थ के संत कर्मयोगी स्वामी कल्याणदेव की बातें सदैव याद रहती है। 25 वर्ष पहले शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि के सानिध्य में शुकतीर्थ में पहली कथा सुनाई थी। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ कर मुझे व्यासपीठ पर बैठाया था, जीवन में यह क्षण फिर नहीं आया। स्वामी जी मेरे आध्यात्मिक दादा थे और उनके शिष्य मेरे पिता समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed