{"_id":"5aef527d4f1c1b5d098b8807","slug":"151525633661-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करंट लगने से लाइनमैन झुलसा
Updated Mon, 07 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर के तार जोड़ते समय बिजली सप्लाई आने से संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टोड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई का घेराव किया।
रतनपुरी के गांव कल्याणपुर निवासी राशिद पुत्र अल्ताफ गांव टोड़ा बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। रविवार सुबह वह कल्याणपुर निवासी इरशाद पुत्र शब्बीर की ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर के तार जोड़ रहा था। उसने टोड़ा बिजलीघर से शट डाउन लिया था। जब वह तार जोड़ रहा था, तभी बिजलीघर से सप्लाई जोड़ दी गई। करंट लगने से लाइनमैन राशिद बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद लोग उसे तत्काल बुढ़ाना अस्पताल ले गए। घटना की खबर मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने जेई और एक्सईएन से टेलीफोन पर इस संबंध में शिकायत की। ग्रामीणों ने टोड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी रविंद्र फौजी निवासी इटावा पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर टोड़ा बिजलीघर के जेई दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जेई का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। जेई दीपक कुमार द्वारा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी रविंद्र फौजी को हटाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। मौके पर इरशाद, शब्बीर, साबिर, साजिद, हुकमदीन, यूनुस, फरमान, नफीस, खलील, शमीम, मुरसलीन, जाहिद, कमरुद्दीन, अय्यूब, दाऊद, महमूद आदि शामिल रहे।