{"_id":"5ae0d1b14f1c1b6e098b6581","slug":"151524683185-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह को चिढाती ट्रिपल राइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह को चिढाती ट्रिपल राइडिंग
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अभियान के दौरान भी शहर में युवाओं की टोलियां ट्रिपल राइडिंग करती नजर आई। बिना हेलमेट के वाहन चलाना तो आम बात रहा ही, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते भी बड़ी संख्या में युवा देखे गए। यातायात पुलिस के बैरियर को धता बता अपना नया रास्ता बना वाहनों को ले जाते मिले।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों पर वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस के अभियान और तमाम प्रयासों के बाद भी शहर के वाहन चालकों ने अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई। मुख्य मार्गों पर ट्रिपल राइडिंग करते युवा साफ दिखाई दिए। खासकर कॉलेजों के बच्चों पर ट्रिपल राइडिंग को लेकर कोई रोक टोक दिखाई नहीं दी। महावीर चौक पर छात्राओं को वाहन चलाते समय आपस में बातचीत करते देखा गया। छात्राओं में किसी के सिर पर हेलमेट दिखाई नहीं दिया। छात्र भी बिना हेलमेट के ही वाहन दौड़ाते मिले। एसडी मार्केट रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर दुपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले, जबकि मीनाक्षी चौक पर चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने यहां कई लोगों ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान काटे। शहर में भ्रमण के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना आम देखा गया। जिन स्थानों को यातायात पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए बंद कर रखा है, उन मार्गों पर भी बैरियर हटाकर अपने तरीके से वाहन ले जाते युवक दिखाई दिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के संदेश से बेखबर इन वाहन चालकों में कानून को लेकर कोई डर भी नहीं दिखाई दिया।
एनसीसी, स्काउट के छात्रों ने चलाया अभियान
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक पर एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने लोगों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया।
छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली निकाल कर आम जनता को जागरूक करने का काम किया। एनएसएस के छात्रों के साथ मिलकर लोगों को हैंडबिल भी बांटे। वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।