{"_id":"5adf762b4f1c1b9c098b64e8","slug":"151524594219-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चाचा भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चाचा भतीजा घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खतौली। मीरापुर-खतौली रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा, भतीजा घायल हो गए। मेरठ के मवाना निवासी सलीम पुत्र इकराम और उसका भतीजा अकरम बाइक पर सोमवार शाम को इस्लामाबाद भूड़ में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। मीरापुर रोड पर सामने की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया।
महिला से छेड़छाड़ की कोशिश
खतौली। सफेदा रोड बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने अकेली जंगल में जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश। शोर मचाने पर आरोपी महिला को धमकी देकर बाइक पर बैठकर भाग निकले। वहां से गुजरने वाले लोगों ने बाइक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।