{"_id":"5acd0ef54f1c1b473d8b4672","slug":"151523388149-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बंधु की बैठक में प्रदूषण की समस्या उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बंधु की बैठक में प्रदूषण की समस्या उठी
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान बंधु की बैठक में प्रदूषण की समस्या उठी
मुजफ्फरनगर। सिंचाई बंधु की बैठक के दौरान किसानों ने प्रदूषण की समस्या उठाते हुए इसके निस्तारण की मांग की। इस पर सिंचाई बंधु समिति में जिला उपाध्यक्ष ओमकार अहलावत ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
आर्य समाज रोड पर खंड गंगा नहर निरीक्षण भवन पर सिंचाई बंधु की मीटिंग का आयोजन किया गया। सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष ओमकार अहलावत की अध्यक्षता और अधिशासी अभियंता नोडल अधिकारी हरी शर्मा के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने अपनी समस्या उठाई। बैठक में एक्सईएन गंगा नहर हरी शर्मा ने बताया कि सभी नहरों और रजवाहों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा हो चुका है और अधिकांश रजवाहों में टेल तक पानी पहुंच रहा है। सभी नहरों को रोस्टर के अनुसार चालया जा रहा है। कुलाबा संबंधी समस्या एक किसान की आई, उसे जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। राजकीय नलकूप 99 गांव सदरूदीननगर की रिबोर कराने की समस्या किसानों ने उपाध्यक्ष के सामने रखी। इस पर हरी शर्मा ने बताया कि नलकूप विभाग में फंड न होने के कारण यह रिबोर नहीं हो पा रहा है। उपाध्यक्ष ने सिंचाई मंत्री से बात कर समाधान कराने का भरोसा दिया। किसानों ने प्रदूषण की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। प्रदेश में नहरों के पानी की सिंचाई सरकार द्वारा नि:शुल्क कराये जाने पर किसानों ने मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। बैठक में मुख्य रूप से एक्सईएन विद्युत सोमदत्त शर्मा, एई नलकूप खंड प्रेमचंद, एई गंगा नहर ओएस तोमर, उप राजस्व अधिकारी गंगा नहर सतेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा, सूरजमल, क्षेत्रीय वनाधिकारी कुलदीप सिंह के अलावा किसान विजय पाल सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, अरविंद मलिक, संजय प्रधान, धीर सिंह प्रधान, शरणवीर प्रधान, योगेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, हेम सिंह, नोबहार सिंह, अनुज बालियान, अमित शर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।