{"_id":"5ac3cc354f1c1bb5618b54f2","slug":"151522781237-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग और निर्दोषों को लेकर एसएसपी से मिले बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग और निर्दोषों को लेकर एसएसपी से मिले बसपाई
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपाइयों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात की
मुजफ्फरनगर। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सोमवार की रात्रि में घरों से उठाए गए नाबालिगों और निर्दोष युवकों को छोड़ने की मांग को लेकर बसपाइयों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। बसपाइयों ने यह भी कहा कि वह किसी दोषी की सिफारिश नहीं करेंगे, लेकिन निर्दोष जेल नहीं जाने चाहिए।
गादला में अमरेश की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद बसपा नेताओं को प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद राजपाल सैनी के नेतृत्व में एसएसपी अनंतदेव तिवारी से मिला। बसपा नेताओं ने एसएसपी से कहा कि शहर में उपद्रव हुआ है और तोड़फोड़ भी हुई है, वह किसी दोषी को छोड़ने की सिफारिश नहीं करेंगे, लेकिन पुलिस ने अपने अभियान में जो नाबालिग उठाए हैं और निर्दोष पकड़े हैं, उन्हें छोड़ा जाए। पुलिस ने जांच के बाद 30-35 युवकों को छोड़ा भी है। पुलिस अधिकारियों से मिलने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, श्यामलाल प्रजापति, शरीफ कुरैशी, शिवकुमार कश्यप आदि शामिल रहे।