{"_id":"5ab00a374f1c1bc0078b6141","slug":"151521486391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गति नहीं पकड़ रहा मूल्यांकन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गति नहीं पकड़ रहा मूल्यांकन का काम
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों की हड़ताल का असर मूल्यांकन पर पड़ रहा है। उधर, इंटर की हिंदी और होम साइंस की कापियों जांचने के लिए भी परीक्षक कम पड़ रहे है।
यूपी बोर्ड की इंटर और हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए है। राजकीय इंटर कालेज और डीएवी इंटर कॉलेज में इंटर की तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज व ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा था। तीन दिन बाद भी मूल्यांकन ने गति नहीं पकड़ी है। जबकि 31 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य पूरा होना है। सोमवार को भी सभी केंद्रों पर केवल 60 प्रतिशत ही परीक्षक आए। वित्त विहीन कॉलेजों के शिक्षकों की हड़ताल के कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो रहा है। जीआईसी के प्राचार्य रमेशचंद शर्मा ने बताया कि इंटर की ङ्क्षहदी और होम साइंस की कॉपियां जांचने के लिए भी परीक्षक कम पड़ रहे है। इसके लिए डीआईओएस को लिखा गया है।