फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुजफ्फरनगर ने वॉलीबाल की ट्रॉफी जीती

मुजफ्फरनगर ने वॉलीबाल की ट्रॉफी जीती

Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ने वॉलीबाल की ट्रॉफी जीती
परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई बेसिक शिक्षा विभागीय की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। जनपद के अलावा सहारनपुर और शामली के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि जेडी बेसिक शिक्षा परिषद सहारनपुर मंडल अनुराधा शर्मा ने मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट की सलामी ली और तीनों जिलों की टीमों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल और योग में करियर की अपार संभावनाएं हैं। परिषदीय विद्यालयों में अनेक खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। किसी भी सफलता के पीछे पराजय का भी हाथ होता है। बच्चे खेलकूद भावना के साथ हार-जीत से सीख लें। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने कहा कि मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद राज्यस्तर पर टीम प्रतिभाग करेगी। खेल प्रतियोगिताओं में टीम आइटम, एथलीट आइटम, पीटी प्रदर्शन, योग प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुजफ्फरनगर ने रिले दौड़, तश्तरी फेंक, गोला फेंक, वॉलीबाल, कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शामली ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर की दौड़, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान की ट्राफी पर कब्जा किया। सहारनपुर के खिलाड़िय़ों ने खो-खो और 38 किग्रा की कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीईओ अलका अग्रवाल, सुदर्शन लाल, दिनेश कुमार, योगेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, सवितडबराल के अलावा राकेश राठी, सुकेश कुमार, डॉ संजीव चौधरी, राशिद अली, सरफराज आलम, अनुराधा वर्मा, सुभाष चंद्र, निर्भय सिंह, बलेराम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन शोविंद्र और इरशाद अली ने किया।
विज्ञापन


मेधावियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि जेड़ी अनुराधा शर्मा पिछले दिनों जिले में हुई मेधावी छात्र खोज प्रतियोगिता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया, जिसमें शाहवेज, अंकुर, तुशार, वंश, प्राची, रेणू, अंशु, सागर, चानू, आलोक, सागर, अनुज, नाजिया, खुशी, गोल्डी, अमृत, नितिन, एकता आदि को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed