{"_id":"5a511ac84f1c1bf41c8b4811","slug":"151515264712-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू स्टेशन पर 24 जनवरी को धरना देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू स्टेशन पर 24 जनवरी को धरना देगी
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खतौली। फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने रेलवे स्टेशन पर 24 जनवरी को धरना देने की घोषणा की है।
मोहल्ला जमना विहार में एक कालेज प्रांगण में आयोजित भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि लाइन पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की थी, जिसे रेलवे विभाग ने अनसुना कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से कोई प्रपोजल भी नहीं बनाया गया है। भाकियू लोगों को रेलवे हादसों से बचाने के लिए हर कीमत पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराकर ही दम लेगी। उन्होंने 24 जनवरी को रेलवे स्टेशन पर धरना देने की घोषणा की है। धरने के बाद कार्यकर्ता रेल लाइन पार करेंगे., जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल विभाग की होगी। रेल मंत्रालय से लाइन पार करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए आकाश मालिक को युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया है।