फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जीवन कल्याण के लिए स्वार्थ से बचें

जीवन कल्याण के लिए स्वार्थ से बचें

Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीवन कल्याण के  लिए स्वार्थ से बचें
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास अरविंद जी महाराज ने कहा कि जीवन कल्याण के लिए स्वार्थ के भाव से बचें। मैं और मेरा की भावना आपसी स्नेह मिटाती हैं। कथा के अंतिम सत्र में उन्होंने राम के अयोध्या वापस आने और खुशियों का भव्य चित्रण किया।
विज्ञापन

श्री हरि सत्संग सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीराम कथा में अरविंद जी महाराज ने कहा कि हमें लोभ से बचकर रहना चाहिए। लोभ ही हमारे पतन का कारण है। काम और क्रोध जीवन में क्षण भर को आता है। लोभ एक बार हमारे मन और विचारों में छा जाता है तो बढ़ता चला जाता है। मैं और मेरा के फेर से बचकर ही कल्याण होगा। हम और हमारा की भावना मन में होनी चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि कैकयी ने लोभ वश ही भरत का राजतिलक करवाया। लोभ कब जागृत हो जाए, कहा नहीं जा सकता। लोभी व्यक्तियों से बचकर रहना चाहिए। संगत का असर अवश्य पड़ता है। अंतिम दिन महाराज श्री ने विभिन्न प्रसंग सुनाए। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण मूलचंद स्वीट्स ने किया। संचालन रविंद्र जैन और अनिल नामदेव ने किया। भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, सुधाराज शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, जनार्दन शर्मा, श्रवण सर्राफ, गोपाल कृष्ण, अतुल जैन, कन्हैया लाल, रविंद्र गुप्ता, राजकुमार, प्रदीप मित्तल, कुलदीप, मनोज पंवार, रामानंद, बाल किरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed