{"_id":"5a2acf664f1c1bca678c0629","slug":"151512755046-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडिट्स ने जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडिट्स ने जागरुकता रैली निकाली
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेट दीप्ति जैन की देखरेख में रैली निकाली गई। महाविद्यालय के 22 यूपी गर्ल्स बटालियान एवं 72 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली का उद्घाटन प्राचार्य डा. अरविंद कुमार व डा. नीतू वशिष्ठ ने कैडेट को स्वच्छता की शपथ दिलाकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कालेज प्रांगण से होते हुए मोहल्ला सैनीनगर, रेलवे रोड, नगर पालिका रोड, जीटी रोड से होती हुई वापस कालेज में आकर समाप्त हुई। रैली को सफल बनाने में डा. रिचा जैन, पारुल जैन, मुकुल जैन, संजीव जैन का विशेष सहयोग रहा। अनुशासन बनाए रखने में अंजली, चांदनी, अनु, साक्षी, मितलेश आदि का सहयोग रहा।