{"_id":"5a132bf54f1c1bc8678bcb52","slug":"151511205877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आंदोलन करेगी एम्पलाइज यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आंदोलन करेगी एम्पलाइज यूनियन
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के साथ परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। इससे यूनियन में आक्रोश है। अपने हक को पाने के लिए यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिसके चलते क्षेत्रवार रोडवेज का चक्का जाम कर अधिकारियों के समक्ष मांग रखी जाएंगी। लगातार शिकायत देने के बाद भी यूनियन का पक्ष नहीं समझा जा रहा है।
सोमवार को रोडवेज डिपो पर यूपी रोडवेज एंपयाइज यूनियन के पदाधिकारियों की मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को सातवें वेतनमान से भुगतान, राष्ट्रीयकृत मार्ग निगम को ब्यूरो से मुक्त करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने जैसी कई मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और परिवहन निगम अधिकारियों से मिला जा चुका है, लेकिन यूनियन की मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। यूनियन अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने के साथ हड़ताल करेगी। अध्यक्षता कुलदीप गुप्ता और संचालन राजकुमार तोमर ने किया। इस दौरान सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, रणवीर सिंह, राम बाबू सिंह, रूपचंद, जितेंद्र कुमार, खुर्शीद अहमद, बृजपाल सिंह, सूरज पाल, अनिल कुमार, दिनेश कुमार सैनी, रविंद्र कुमार, बिशंभर तिवारी आदि मौजूद रहे।