{"_id":"59b439e84f1c1be47f8b5949","slug":"151504983528-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 39
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में 398 महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा कस्बे में पीएचसी पर शनिवार को महिला स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर ने किया। 398 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी सरिता गौड़ ने लोगों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पं दीनदयाल ने किसान-मजदूर और मजलूमों के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें मोदी सरकार पूरा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय वर्मा, संयोजिका वंदना वर्मा, मंडल प्रभारी पूजा प्रिय मजदूर आदि ने भी लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सक डॉ पूनम लता, डॉ शिवानी, डॉ मेघा, आकाश गोयल, मनोज गुर्जर, सन्नी गुर्जर, रजत गोयल, एकता चौधरी, डॉ पुष्पा गोर्सी, संगीता वर्मा, अमन सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस ने दो जिलाबदर जेल भेजे
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश देकर ग्राम नूरनगर निवासी जिला बदर पीतांबर को गांव में कच्ची शराब बेचते हुए और ग्राम मांडला निवासी रजनीश को उसके घर से गिरफ्तार कर दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया है। इसके अलावा ग्राम खाईखेड़ी निवासी बिजेंद्र, प्रेमकुमार, राहुल, कृष्ण व ब्रजमोहन और कस्बा पुरकाजी निवासी अमित कुमार, सुमीत कुमार को शांतिभंग की धारा में जेल भेजा है।