फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आशा समाज और स्वास्थ्य के बीच अहम कड़ी

आशा समाज और स्वास्थ्य के बीच अहम कड़ी

Thu, 24 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आशा समाज और स्वास्थ्य के बीच अहम कड़ी
आशा समाज और स्वास्थ्य के बीच अहम कड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ता समाज और स्वास्थ्य के बीच की अहम कड़ी है। आशाएं घर-घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी दें। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने पर 29 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

गांधी कालोनी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए आशा सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, सीडीओ अंकित अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ डॉ पीएम मिश्रा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता समाज और स्वास्थ्य के बीच की अहम कड़ी साबित हुई हैं। इनके माध्यम से संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ी और नवजात बच्चों की मृत्युदर में भी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं के निदान के लिए भी संवेदनशील है। हम सभी को एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। प्रत्येक विकास खंड में बेहतर कार्य करने वाली तीन-तीन आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 29 आशाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। आशाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ गीतांजलि वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed