{"_id":"597a3c344f1c1bba188b466a","slug":"151501183028-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू दस्तक से हिला स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू दस्तक से हिला स्वास्थ्य विभाग
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू दस्तक से हिला स्वास्थ्य विभाग
मुजफ्फरनगर। स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग हिल गया है। आला अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चौबीस घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। जो मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाएंगे। उसके बाद सैंपल की स्वाइन फ्लू, डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया की भी जांच पड़ताल होगी। इनमें कोई लक्षण मिलते ही मरीज की देखभाल को फोकस किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने दो केस स्वाइन फ्लू के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारियों ने दोनों केसों वॉच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। जानलेवा बीमारी के केस मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं, जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक से नागरिकों में भय बन गया है। अस्पताल में बुखार के मरीजों की तादात इन दिनों बढ़ गई है। इसको लेकर अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू, डेंगू-मलेरिया समेत चिकनगुनिया के मरीजों की जांच के लिए अलग से चिकित्सक तैनात किए हैं।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बगल में अतिरिक्त कमरा रखा गया है। यहां 24 घंटे चिकित्सक प्रत्येक बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच पड़ताल करेंगे। एक सप्ताह पहले शाहपुर के गांव पलटी में युवक नवीन की स्वाइन फ्लू से मौत चुकी है, जबकि खतौली के मोहल्ला मिठ्ठूलाल में ढ़ाई साल के बच्चे में इस जानलेवा बीमारी के लक्षण मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अगल से चिकित्सक तैनात किए गए हैं। जो बुखार या स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच पड़ताल करेंगे।