फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जपता रवां मैं दिन रात सांई तेरा नाम

जपता रवां मैं दिन रात सांई तेरा नाम

Tue, 11 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
जपता रवां मैं दिन रात सांई तेरा नाम
साईं कृपा मंडल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साईं कृपा मंडल गांधी कालोनी ने चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया। एक के बाद एक भजन की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।
एक फार्म हाउस पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ लखमेंद्र खुराना, आदित्य प्रताप, पंकज अग्रवाल, गौरव स्वरूप एवं कुश पुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य यज्ञमान भीमसेन कंसल, कपिलदेव, अंकुर बिंदल एवं श्रवण कुमार गर्ग रहे। इस अवसर पर साधना मेहता ने भजन संध्या में अपनी आवाज के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओ गरीब नवाज मेरी बांह फड़ ले, साईं की तस्वीर मैं ऐसी बनाऊं, रंग दे सांई अपने में, जपता रवां मैं दिन रात साईं तेरा नाम, क्या लाये थे क्या ले जाओगे भजन ने अलग छाप छोड़ी। साईं पालकी का आनंद भक्तों ने लिया। फूलों की होली में सभी सराबोर हो गए। मंडल ने 31 जरूरतमंद लोगों को बेडशीट भेंट की। कार्यक्रम में एससी कुलश्रेष्ठ, रविंद्र प्रिंस, मुकेश अरोरा, प्रमोद अरोरा, अंकुर गुप्ता, राजेंद्र साहनी, शैलेंद्र शर्मा, सतीश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश चंद्रा, पृथ्वीराज अरोरा, सचिन गोयल, रविंद्र चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट किया। सुरेंद्र मोहन त्रिखा, मनुराज मेहता, राजीव मलिक, मुकुल, आशु त्रिखा, अमित, राजीव सक्सेना, सुशील कुमार, संजय, रामप्रकाश, संजय अरोरा, सुनीता मोहन, आंचल, ज्योति बाटला, पूजा मलिक, संध्या मलिक का सहयोग रहा। संचालन मुकुल दुआ ने किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed