फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नये कांवड सेवा शिविरों को अनुमति नहीं

नये कांवड सेवा शिविरों को अनुमति नहीं

Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नये कांवड सेवा शिविरों को अनुमति नहीं
नये कांवड़ सेवा शिविरों को अनुमति नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेले के दौरान इस बार किसी नये कांवड़ सेवा शिविर को अनुमति नहीं दी जाएगी। खुफिया अलर्ट और कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के अंतर्गत जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के ऑफिस पर नये शिविर खोलने के लिए सैकड़ों प्रार्थना पत्र आए हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए हर साल बड़ी संख्या में कांवड़ सेवा शिविर लगते हैं। इनमें भोजन, नाश्ता, चाय, दवा आदि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रति वर्ष शहर में 38 शिविरों को लगाने की अनुमति देते हैं। एसडीएम ने भी बीते वर्ष सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्ग पर 38 ही शिविरों को अनुमति दी। इस बार नये शिविर लगाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। दोनों कार्यालयों में यहां सैकड़ों प्रार्थना पत्र शिविर लगाने के लिए आए हैं। अनुमति देने वाले अधिकारियों ने सीधे हाथ खडे़ कर दिए है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने नये शिविर खोलने से साफ मना कर दिया है। जिला प्रशासन का स्पष्ट मत है कि एक भी नये शिविर को अनुमति दी तो अव्यवस्था फैल जाएगी।
विज्ञापन

इस बार खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया है कि कोई भी आतंकी घटना घट सकती है। ऐसे में प्रशासन एक-एक कदम सोच समझकर रख रहा है। कांवड़ सेवा शिविरों की संवेदनशीलता को देखकर किसी नये शिविर को अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। बीते वर्ष की अनुमति का पत्र देखकर की कांवड़ सेवा शिविरों को अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed