फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीएम आवास योजना में बनेंगे 193 आवास

पीएम आवास योजना में बनेंगे 193 आवास

Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना  में बनेंगे 193 आवास
पीएम आवास योजना में बनेंगे 193 आवास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पीएम आवास योजना के अंतर्गत सबसे पहले 193 मकान बनाए जाएंगे। 2011 के सर्वे के अनुसार जिले में बिना आवास के रह रहे सभी लोगों को पीएम आवास दिए जा रहे हैं। 2017 में अब दोबारा पूरे जिले का सर्वे कराया जा रहा है। 15 जुलाई तक उन सभी परिवारों का डाटा सामने आ जाएगा, जिनके पास अपना मकान नहीं हैं।
ग्रामीण अंचल में भारत सरकार की इंदिरा आवास और सपा सरकार की लोहिया आवास, बसपा सरकार की कांशीराम आवास योजनाओं के चलने के कारण अब ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कम परिवार ऐसे हैं, जिनके पास अपनी छत नहीं है। 2011 के सर्वे के अनुसार पूरे जिले के 498 गांवों में मात्र 193 परिवार ही ऐसे निकले, जिनके पास अपनी छत नहीं है। इन सभी परिवारों को पीएम आवास योजना में आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार को मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये और 15,750 की मजदूरी मनरेगा के अंतर्गत दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आवास बनाने वाले परिवार को 12 हजार रुपये शौचालय बनाने के लिए भी दिए जाएंगे। जिला परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले 193 मकानों में से 146 का पैसा उनके खातों में जारी भी हो गया है। मकानों के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये वे लाभार्थी हैं, जो 2011 के सर्वे के अनुसार बिना आवास के मिले थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दोबारा सर्वे कराया जा रहा है। यह सर्वे 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सरकार को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed