{"_id":"595013f04f1c1b52478b49b4","slug":"151498420208-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ऋषि की यादों में खो गए राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ऋषि की यादों में खो गए राजनाथ सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा ऋषि की यादों में खो गए राजनाथ सिंह
मोरना। शुकतीर्थ का प्रसाद ग्रहण कर देश के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह वीतराग संत स्वामी कल्याणदेव की यादों में खो गए। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद दिया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली के अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने शिष्टाचार भेंट की। शुकतीर्थ का प्रसाद ग्रहण कर राजनाथ सिंह ने शिक्षा ऋषि की स्मृतियों को श्रद्धाभाव से नमन किया। सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2002 में श्री शुकदेव आश्रम पधारे राजनाथ सिंह ने कर्मयोगी संत विभूति स्वामी कल्याणदेव जी महाराज से आशीर्वाद पाया था। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने गुरुदेव की 13 वीं पुण्यतिथि पर गृह मंत्री को शुकतीर्थ पधारने का निमंत्रण दिया। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भेंट के दौरान राजनाथ सिंह ने शुक्रताल के विकास और शिक्षा ऋषि की संचालित शिक्षण संस्थाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली। ट्रस्टी केके विज, अभय त्रिपाठी, रमेश मलिक और राजू साथ रहे।