फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   150 patients took consultation in health checkup camp

मुजफ्फरनगर: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 150 मरीजों ने लिया परामर्श

Sun, 12 Feb 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
150 patients took consultation in health checkup camp
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित रोटरी भवन में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेदांता अस्पताल से आए चिकित्सकों ने करीब 150 से ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया।
मेदांता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सैय्यद अहमद, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मजूमदार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ने अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉ. सैय्यद और डॉ. आशीष मजूमदार ने बताया कि ज्यादातर लोग काॅर्डियोवैस्कुलर बीमारी से अनजान रहते हैं। उन्होंने कहा कि ह्रदय को ठीक रखने के लिए चलना और व्यायाम जरूरी है। संतुलित आहार का सेवन करें।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी (हृदय की जांच), फेफड़ों व हड्डियों की जांच और बीएमआई की सुविधा निशुल्क प्रदान की गई। इस मौके पर रोटरी क्लब के डायरेक्टर रविंद्र सिंह, अध्यक्ष भरत सिंघल, सचिव प्रभात चंद शर्मा, अनिल गर्ग, डॉ. एमएल गर्ग, आशुतोष स्वरुप, अनुज स्वरूप बंसल, राजीव अरोरा, गिरीराज, मोहन लाल गर्ग, सुशील कुमार, डॉ. रोहित गोयल, हंस कुमार, अरविंद गर्ग, राजकुमार, सुभाष भारद्वाज और मुकेश लाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed