फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 thousand prized punk caught in encounter

मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी को पकड़ा, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ

Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 thousand prized punk caught in encounter
बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से 15 हजार रुपये का इनामी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोचा लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश के कब्जे से दुकान से चोरी की गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुठभेड़ के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा पुलिस बल के साथ बुआड़ा रोड से गंगनहर की तरफ रेलवे लाइन के लोहे के पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगनहर की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाश रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा करना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की गोली बाइक सवार एक बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से बाइक सवार दोनों बदमाश नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया घायल बदमाश खतौली के मोहल्ला काजियान निवासी कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर है, जिस पर थाना खतौली से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार बदमाश मेरठ के थाना परतापुर निवासी शताब्दीनगर निवासी विकास पुत्र नरेश है, जो पूर्व में खतौली में भी रहता था। बदमाश के कब्जे से दुकान से चोरी करते वक्त चुराई गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर, चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदमाशों ने दुकान से कैमरे की डीबीआर चोरी की थी
खतौली। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि पांच मार्च की रात को गांव भैंसी निवासी साजिद पुत्र सरवर की जीटी रोड पर स्थित दुकान से बदमाश कासिम व उसके फरार साथी विकास ने कुंबल करके बीस हजार रुपये की नगदी, एलसीडी, मोबाइल सहित करीब 50 हजार रुपयों का सामान चोरी किया था। बदमाश दुकान के अंदर से सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ कर उसकी डीबीआर भी चोरी कर ले गए थे। दुकान से चोरी की गई डीबीआर को पुलिस ने बदमाश कासिम से बरामद की है।

कासिम पर 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज
खतौली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा कासिम शातिर किस्म का बदमाश है। इस पर बदमाश खतौली थाने के अलावा अन्य अलग अलग थानों में डकैती, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के करीब बीस मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने से दो आपराधिक मामलों में बदमाश कासिम वांछित चल रहा था। पुलिस की ओर से बदमाश कासिम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को कासिम की काफी दिनों से तलाश थी। बदमाश का और भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजारी बिलाल को दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश बिलाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि खालापार चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा , कांस्टेबल अमित तेवतिया, जितेंद्र व इरफान के साथ अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह खालापार के हड्डी गोदाम की तरफ से 40 फुटा रोड की से होते हुए कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे संदिग्ध जानते हुए पुलिस ने उसे टोका, तो उसने पुलिस टीम पर  तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची।


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र खिलाफत निवासी बघरा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। वह चरथावल व शहर कोतवाली के दर्जनों मुकदमों में वांछित है। दो मार्च को यह बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नदीम उर्फ बोना पकड़ा गया था,  उसमें मौके से फरार हो गया था। बिलाल के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed