फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 complaints reached in total resolution day, one resolved

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 15 शिकायतें, एक का निस्तारण

Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
15 complaints reached in total resolution day, one resolved
देवबंद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना महामारी के कारण मार्च माह से बंद चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का मंगलवार को शासन के आदेश पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजन किया। इसमें अधिकारियों के समक्ष महज 15 शिकायतें ही पहुंची। इनमें से मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार और नायब तहसीलदार राकेश शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। साखन कलां निवासी चौ. अर्जुन सिंह और चौधरी संतराम ने अधिकारियों से साखन कलां में अंडर पास न बनाकर दोनों नहरों की सर्विस रोड पटरी पर रेलवे का ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

नागल थानाक्षेत्र के पंडोली निवासी सलीम ने राशन कार्ड बनवाने, गुनारसा की बेबी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण कराने और शशिनगर निवासी माला ने शिकायती पत्र देकर दहेज की मांग के चलते मारपीट कर घर से निकालने वाले ससुरालियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इसके अलावा विद्युत राजस्व से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका निस्तारण करने को निर्देशित किया।

संपूर्ण समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंस का पालन करते कर्मचारी

संपूर्ण समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंस का पालन करते कर्मचारी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed