{"_id":"593462934f1c1bd8168b459b","slug":"149660534316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में धांधली करने वाले जेल जाएंगे:गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में धांधली करने वाले जेल जाएंगे:गर्ग
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में धांधली करने वाले जेल जाएंगे : गर्ग
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि राशन वितरण में धांधली करने वाले जेल जाएंगे। सरकार राशन वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता ला रही है, ताकि पात्रों को उनका लाभ मिल सके।
रविवार को अग्रवाल समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने शहर पहुंचे खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पूर्ति विभाग और बांट माप विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राशन वितरण प्रणाली की समीक्षा की। जिले में अंत्योदय और पात्र गृहिणियों के राशन कार्डों के बारे में जानकारी ली। खाद्यान्न के वितरण के बारे में जाना। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है। इस प्रणाली में कार्ड धारी को ही राशन मिलेगा। इससे खाद्यान्न की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। कहा कि राशन वितरण में धांधली करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन पात्रों के राशन कार्ड नहीं बने है, उनके लिए भाजपा के कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी शिविर लगा कर राशन कार्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वो भाजपा नेता हो या कार्यकर्ता और चाहे अधिकारी, यदि वह गलत कार्य करेगा तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। इस दौरान डीएसओ मदन यादव, बांट माप निरीक्षक राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।