{"_id":"593462854f1c1b6e358b4573","slug":"149660533013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव उठवाया। पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
नई मंडी निवासी मोहित अग्रवाल (30) पुत्र विनय अग्रवाल नवीन मंडी में सीमेंट-बजरी का व्यापार करता था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहित किसी कार्य के लिए शहर आ रहा था, तभी जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे मोहित इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जीआरपी एसओ कृष्ण अवतार ने शव को उठवाया। शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। खबर मिलने पर परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से परिजन शव को खुद पीएम के लिए ले गए।