{"_id":"593313cf4f1c1b474d8b45f5","slug":"149651964218-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने स्कूटर सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने स्कूटर सवार को कुचला
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने स्कूटर सवार को कुचला
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर फ्लोर मिल के सामने एक बस ने स्कूटर सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
आदर्श कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार भोपा रोड से अपने घर आदर्श कालोनी आ रहा था। रास्ते में फ्लोर मिल के सामने पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह वहीं गिर गया और बस ने उसे कुचल दिया। कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आदर्श कालोनी तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। एकत्र लोगों ने मौके पर हंगामा किया। नईमंडी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रेन से कटकर मौत
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के सामने एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह प्लेट फार्म बदल रह था और जालंधर एक्सप्रेस आ गई। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।