{"_id":"593311ef4f1c1b843e8b4619","slug":"14965191621-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपीनाथ मुंडे की पुण्य तिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीनाथ मुंडे की पुण्य तिथि मनाई
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि मनाई
भोपा। कासमपुरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक अवतार सिंह भड़ाना सहित बंजारा समाज के मुख्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार आदि से भी लोग पहुंचे। आल इंडिया बंजारा सेवा संघ एवं भाई लक्खीशाह बंजारा एकेडमी के सहयोग से भाई लक्खीशाह बंजारा एकेडमी में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डाँ संजीव बालियान ने मुंडे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मुंडे लोकप्रिय नेता थे, जो हमेशा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के प्रति चिंतित रहते थे। मंत्री बालियान ने बंजारा समाज के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी पूर्व मंत्री मुंडे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गोपी मुंडे के नाम पर भाई लक्खीशाह बंजारा एकेडमी में कंप्यूटर कक्ष बनवाने की भी घोषणा की है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, सरदार सुखदर्शन सिंह, देवराज पंवार, बंजारा समाज के चरण सिंह नायक, चेतराम नायक, मनोज नायक, कृष्ण कुमार भारती, एसपी सिंह, सतनाम सिंह सहित प्रवीण कुमार, डॉ कर्णवीर, प्रधान संजीव कुमार, सुधीर प्रजापति, नीटू, घनश्याम सिंह मौजूद रहे। दूसरी. विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कादीपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।