फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1467 left high school examination

यूपी बोर्ड परीक्षा : 1467 ने छोड़ी हाईस्कूल की परीक्षा  

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
1467 left high school examination
शहर के एक सेंटर से परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के महाकुंभ में पहले दिन ही सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। जिले में सभी 85 सेेंटरों पर 1467 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। परीक्षा के लिए मुस्तैद सचल दस्तों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी कमान संभाल ली। केंद्रों पर निरीक्षण कर परीक्षार्थियों  की जांच पड़ताल की गई। पहले दिन इंटर और हाई स्कूल दोनों ही कक्षाओं को हिंदी का पेपर हुआ।       
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में 85 सेंटर बनाए गए हैं। पहली पॉली की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 तक हुई। हाईस्कूल में हिंदी का पेपर हुआ, जिनमें महान पुरुषों की जीवनियों से संबंधित सवाल आए। सवा तीन घंटे के इस पेपर में करीब 20 मिनट छात्र-छात्राओं को कापी की डिटेल भरने में बीती।
विज्ञापन


जनपद के सभी सेंटरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने औचक छापामारी की व्यवस्था का जायजा लिया। पहली पॉली में 31028 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 1467 ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। 29561 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक हुई। डीआईओएस, बीएसए, लेखाधिकारी, जीआईसी प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्तों ने औचक छापामारी की कार्रवाई की।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन सेंटर ढूंढने में घूमे छात्र      
मुजफ्फरनगर। पहले दिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा सेंटर तलाशने में भी परेशानियां हुई। परीक्षा सेंटर पर भी परीक्षा प्रारंभ होने से पहले एंट्री के निर्देश हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी केंद्रों की तलाश में शहरभर में चक्कर लगाए।       


जाम से हुए दो-चार      
मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही शहर की सड़क जाम से घिर गईं। पहली पॉली के छात्र तो किसी प्रकार सेंटरों पर समय पर पहुंच गए। दूसरी पाली में बाजार में आवाजाही, ई-रिक्शा आदि जाम से परीक्षार्थियों  को परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि कई कालेज शहर के बीचोबीच होने से छात्रों को जाम से दो-चार होना पड़ा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed