{"_id":"68d6fc30c55f5b1a4503d425","slug":"1427-families-protested-against-vaccination-of-children-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155184-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 1427 परिवारों ने किया बच्चों के टीकाकरण का विरोधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 1427 परिवारों ने किया बच्चों के टीकाकरण का विरोधक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में बच्चों के टीकाकरण का विरोध किया जा रहा है। जिले के 1427 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगवाने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ऐसे परिवारों को उनके बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए समझाने में जुटा है।
जनपद में विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। अभियान बुधवार और शनिवार को चलता है। बावजूद जनपद के दो वर्ष तक के बहुत से बच्चों को टीका नहीं लगाया गया। उनके अभिभावकों की ओर से टीकाकरण से इन्कार करने पर स्वास्थ्य विभाग उन्हें समझाने में जुटा है। घर-घर जाकर लोगों को बच्चों के टीकाकरण के लिए समझाया जा रहा है।
मखियाली और मोरना क्षेत्र में छूटे सर्वाधिक बच्चे : मखियाली और मोरना क्षेत्र में टीकाकरण से 269-269 परिवारों के बच्चे छूट गए जबकि बघरा में 32, गालिबपुर में 22, बुढ़ाना में 23 परिवारों के बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया गया। वहीं शहर में रामपुरी स्वास्थ्य केंद्र से संबंधी 180, सरवट में 25, पुरकाजी में 13, और शाहपुर में 248 परिवार के बच्चे टीकाकरण से छूट गए। चरथावल में 46, अरबन पीएचसी खालापार में 140, बुढाना में 20 और जानसठ में 102 एवं अरबन पीएचसी खतौली में 38 परिवारों के बच्चे टीकाकरण से छूट गए।