{"_id":"5cb8c21abdec2239135ed187","slug":"141555612186-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी शोभायात्रा पर आज रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी शोभायात्रा पर आज रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के कारण आज नगर में रूट डायवर्जन रहेगा। बालाजी चौक पर जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर यातायात की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
बालाजी शोभायात्रा शुक्रवार को बालाजी धाम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम संपन्न होगी। इसलिए सवेरे आठ बजे से जानसठ बस अड्डा चौराहे से, कूकड़ा ब्लॉक चौराहे से तथा विश्वकर्मा चौराहे से कोई भी वाहन बालाजी चौक की ओर नहीं जाएगा। शाम तीन बजे से द्वारिकापुरी से कोई वाहन सिविल लाइंस व भोपा पुल की ओर नहीं जाएगा। बामनहेड़ी तिराहे से जिला अस्पताल की ओर, शामली बस स्टैंड चौकी से शिव चौकी की ओर, मीनाक्षी चौक से शिव चौक की ओर, एसडी तिराहे से मदन स्वीट्स की ओर, जिला अस्पताल से शिव चौक की ओर, हनुमान चौक से शिव चौक की ओर वाहन बंद रहेंगे। इसके अलावा प्रकाश चौक से शिव चौक, फायर सर्विस झांसी रानी चौक से शिव चौक तक का रूट बंद रहेगा। शोभायात्रा के समय शहर क्षेत्र में शाम तीन बजे से ई-रिक्शा बंद रहेंगी। इसके अलावा चुंगी नंबर दो से कोई भी वाहन नावल्टी चौक की ओर नहीं जाएगा। अस्पताल तिराहे से घासमंडी अंसारी रोड तथा नावल्टी चौक से अंसारी रोड होते हुए मालवीय चौक की ओर शाम तीन बजे से कोई भी वाहन नहीं जाएगा।