फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...दो दिन में ही भारत का अभिनंदन लाकर दिखा दिया

...दो दिन में ही भारत का अभिनंदन लाकर दिखा दिया

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
...दो दिन में ही भारत का अभिनंदन लाकर दिखा दिया
देवबंद (सहारनपुर)। होली पर्व के उपलक्ष्य में मंगलौर चौकी स्थित सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गांगुली ने फीता काटकर तथा अधिवक्ता मनोज सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सरकारी संघ चेयरमैन विपिन भारतीय ने सरस्वती माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ की कवयित्री व्याख्या मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुआ। हाथरस के गीता सिंह गीत ने अपनी पंक्ति यूं व्यक्त की मिटकर नफरते दिल से लुटाओ प्यार होली में, किसी से प्यार गर तुमको करो इजहार होली में, सभी रंगों से गहरा सुना है प्रेम रंग का होता, इसी रंग से रंगे तन मन चलो इस बार होली में। छिंदवाड़ा के सतीश आनंद ने कहा शब्दों से जो दिल छू जाए ऐसी सबकी बोली हो, मस्त रहे सब स्वस्थ रहे जीवन मस्तों की टोली हो, दिल रंग जाए दुनिया का प्यार मोहब्बत के रंग में, आबाद रहे संसार सभी को खूब मुबारक होली हो। भोपाल के कंचन नामदेव ने सुनाया इस बरस की ये होली तुम्हारे लिए, संग तेरे रहूंगी तुम्हारे लिए, वैसे रंगों से अब तक डरती थी मैं, आज रंग लू खुद तुम्हारे लिए। इलाहाबाद के इरफान ने पढ़ा ईद और होली साथ मनाए हम मिलकर, नफरत की दीवार गिराये हम मिलकर। हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा तुम जमीं ले गए और गगन ले गए, मेरे दिल में छुपी सब जुभन ले गए, हाल-ए-दिल क्या मैं बताऊं तुम्हे शीश भी ले गए और नमन भी ले गए। व्याख्या मिश्रा ने सुनाया जो घर में घुस के भी वो गहरी चोट न भुलेगा, कुछ भी कह लो लेकिन दुश्मन बालाकोट ना भुलेगा, माटी के सम्मान का हमने चंदन लाकर दिखा दिया, दो दिन में ही भारत का अभिनंदन लाकर दिखा दिया। इनके अलावा अजय तोमर, जावेद आसी, चांद देवबंदी और गुलजार जिगर आदि ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह एवं संचालन मनी मधुकर ने किया। इस मौके पर डा. डीके जैन, राजकिशोर गुप्ता, डा. बी.पी. सिंह, डा. धूम सिंह, महेंद्र सैनी, ओमपाल सिंह, संजय विवेक, आदेश चौहान, गौरव विवेक, देवीशरण शर्मा, माहिर हसन, नितिश कुमार, कुणाल धीमान, प्रमोद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed