{"_id":"5c63195dbdec2256b807fe73","slug":"141549998429-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ शिवर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ शिवर संपन्न
विज्ञापन
समाजसेवा के संकल्प के साथ शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। छात्र-छात्राओं ने समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
शिविर के समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता लाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने कहा कि एनएसएस के शिविर से सौहार्द बढ़ता है। समाज के प्रति जिम्मेदारियों का आभास होता है। प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी ने कहा कि सात दिन तक चले शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन में यह शिविर यादगार रहता है। समाज के प्रति हमारा क्या दायित्व है, इसका हमें पता चलता है। शबनूर ने सात दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार, सुरेंद्र पाल ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभासद प्रेमी छाबडा, सोमनाथ, मुकुल दुआ, राकेश ढींगरा ने विचार रखे। सुधीर उज्जवल, मिंटू, सतबीर का विशेष सहयोग रहा।