फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैंसर से बचाव के उपाय बताए

कैंसर से बचाव के उपाय बताए

Tue, 05 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैंसर से बचाव के उपाय बताए
विद्यार्थियों ने श्रमदान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के द्वितीय एक-दिवसीय शिविर का आयोजन ब्लाक कूकड़ा परिसर में हुआ। शुभारंभ लक्ष्यगीत से हुआ। बीडीओ जय सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

शिविर में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। अव्यवस्थित क्यारियों को सही करते हुये पेड़ और पौधों की सिंचाई की। श्रमदान के उपरांत विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर की बीमारी एवं बचाव को लेकर गोष्ठी की गई। बीडीओ ने स्वयंसेवकों के श्रमदान की प्रशंसा करते हुए कैंसर से बचने के कुछ उपाय तथा सावधानियां बताईं। इनके द्वारा कैंसर का सबसे प्रमुख कारण पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग को बताया और पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी। प्रोफेसर डॉ अश्वनी कुमार ने कहा कि कैंसर पीड़ितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का कारण प्रदूषण की बढ़ती प्रतिशतता, कृषि में रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग तथा प्लास्टिक डिस्पोजल में पेय पदार्थों का उपयोग है। कैंसर से मुक्त होने के लिए रसायन मुक्त हरी सब्जियां, विटामिन सी वाले फल, चुकंदर तथा तुलसी जैसे औषधीय पौधों का सेवन जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही कैंसर नियंत्रित करने के लिए योग एवं व्यायाम को भी महत्वपूर्ण अंग बताया। कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने सफाई का महत्व बताया। अमरीश कुमार, सत्यवीर सिंह, अंकित कुमार, डॉ सौरभ जैन, आशीष कुमार, शिवा, हिमांशु, संदीप पाल, विनीत, रोहित कुमार, नमन शर्मा और शबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed