{"_id":"5c38e05bbdec22739e2a3ca8","slug":"141547231323-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठान बिरादरी के बाद अब क्षत्रिय समाज भी इमरान मसूद से खिलाफ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठान बिरादरी के बाद अब क्षत्रिय समाज भी इमरान मसूद से खिलाफ हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब क्षत्रिय समाज भी इमरान मसूद से खफा, पुतला फूंका
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में शुक्रवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि इमरान मसूद ने राजपूत समाज के प्रति विवादित टिप्पणी की है, जिससे समाज में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि लोकसभा चुनाव में इमरान को राजपूत बाहुल्य गांवों में प्रचार प्रसार के लिए नहीं घुसने दिया जाएगा।
क्षत्रिय समाज के युवाओं ने शुभम राणा के नेतृत्व में पूर्व विधायक इमरान मसूद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन उपरांत शुभम राणा ने कहा कि इमरान मसूद राजपूत समाज की ताकत को पहचाने में गलती कर रहे हैं। जबकि राजपूत समाज हमेशा से त्याग और बलिदान की भावना को लेकर सर्वसमाज को साथ लेकर चल रहा है। राहुल राणा ने कहा कि यदि इमरान मसूद ने राजपूत समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो उन्हें राजपूत बाहुल्य गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान राजपूत समाज ने इमरान मसूद के बहिष्कार की घोषणा भी की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद नानौता रोड का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने की कवायद का सर्मथन किया गया। इस मौके पर अपिन राणा, काकू राणा, संग्राम राणा, योगेश राणा, अंकित राणा, चंदू राणा, विशाल राणा आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों इमरान की दिवंगत सांसद मंसूर अली खां के पुत्र साद अली खां के खिलाफ की गई टिप्पणी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पठान बिरादरी के लोगों ने इमरान का पुतला दहन करते हुए उनके बहिष्कार का निर्णय लिया था।