{"_id":"5c018ec4bdec2241486fc935","slug":"141543605956-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत दूसरा गंभीर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बे के खतौली मोड़ के पास खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। उधर, ट्रैक्टर चालक का साथी घायल हो गया।
शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव राझड़ निवासी रणपाल उर्फ रानू (25) पुत्र इकबाल अपने साथी गौतम (22) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी बहावड़ी के साथ मलखपुर गांव से खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहा था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग तिराहे के पास खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। घटना में रणपाल और गौतम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में रणपाल उर्फ रानू की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गौतम घायल हो गया। घटना की सूचना इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल गौतम को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रणपाल और गौतम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को हटवाकर मृतक रणपाल के शव को बहार निकला। मृतक रणपाल के पिता इकबाल ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उधर, गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
अलग-अलग हादसों में सात घायल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में शुक्रवार शाम के समय हुए अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली बाईपास पर हुए हादसे में चांदपुर निवासी बशीर अहमद, शहर के मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सामने हुए हादसे में गांव वहलना निवासी चीकू, गौरव और कुलदीप घायल हो गए। उधर, दिल्ली के सीलमपुर निवासी उस्मान पचेंडा बाईपास पर घायल हो गया, जबकि बझेड़ी फाटक के पास हुए हादसे में गांव बझेड़ी निवासी शाहिद व दतियाना निवासी फुरकान घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।