{"_id":"5c003000bdec2241c54d0de0","slug":"141543516160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय रैली में गाइड्स ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय रैली में गाइड्स ने किया शानदार प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली की क्रियाकलापों को जीवन में अपनाएं
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में चल रही मंडलीय स्काउट, गाइड रैली में बृहस्पतिवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
एसपी सिटी ने छात्राओं से कहा कि हमें जीवन की प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरी लगन के साथ भाग लेना चाहिए। रैली के माध्यम से जीवन की प्रत्येक स्थिति से कुशलता के साथ कार्य करना सिखाया जाता है। रैली के विभिन्न क्रियाकलापों को अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से भी अपनाने की अपील की। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने मुख्य अतिथि एसपी सिटी ओमबीर सिंह को स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। रैली संयोजक प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने आभार जताया। रैली में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्राथमिक चिकित्सा प्रणालियों, अस्थायी स्ट्रेचर, रोगी का प्राथमिक उपचार आदि क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया। गाइड ने मीनार निर्माण, योगा एवं अन्य साहसिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन भी किया। रैली संचालक मयंक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को रैली के समापन समारोह पर शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल के प्रमुख निर्णायक एवं जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में डॉ शैली आर्य, सुमनलता, उषा रानी, राज सिंह, सुरेश शर्मा, राजकुमार, राजपाल, इंदुबाला, नम्रता शर्मा, गजेंद्रपाल सिंह, डॉ चंद्रमोहन शर्मा, अजयपाल वर्मा, गुंजन, प्रतिभा, कल्पना, नेहा सिंह शामिल रहे। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, जिला मुख्य आयुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. विनोद कुमार, जिला गाइड कमिश्नर रजनी गोयल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड रेणु गर्ग, जिला संगठन कमिश्नर प्रभा दहिया, नील कुमार, सचिन कुमार, अमित सैनी सतीश कुमार गुप्ता, महेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, देवेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।