फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता के चचेरे भाई की मेरठ हादसे में मौत

भाजपा नेता के चचेरे भाई की मेरठ हादसे में मौत

Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के चचेरे भाई की मेरठ हादसे में मौत
भाजपा नेता के चचेरे भाई की मेरठ हादसे में मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाजपा मंडल महामंत्री योगेंद्र चौधरी के चचेरे भाई विकास कुमार निवासी गांव जंधेड़ी की मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई। विकास की मौत से गांव व मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। योगेंद्र चौधरी ने बताया कि उसका चचेरा भाई विकास कुमार मेरठ में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को बेगम पुल मेरठ के पास रोडवेज बस से उसकी बाइक टकरा गई थी। टक्कर लगने से विकास कुमार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात में ही गांव जंधेडी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर पांचाल, राजेंद्र धनकर, ओमपाल सिंह, बीर सिंह, प्रियंक, यश गोयल, शेखर कुमार, मनोज कुमार सैनी, बलराम आदि ने शोक व्यक्त किया।
दरोगा का हृदयगति रुकने से निधन
मंसूरपुर। मंसूरपुर थाना प्रभारी केपीएस चाहल ने बताया कि मंसूरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर 24, नोएडा का हृदय गति रुकने से उनके घर पर निधन हो गया। प्रहलाद सिंह इसी माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्होंने बताया कि प्रहलाद सिंह बृहस्पतिवार की शाम एक दिन की छुट्टी पर अपने घर नोएडा गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद जब वे कुर्सी पर बैठने लगे तो अचानक उनको हार्टअटैक हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसी वर्ष माह मई में उन्होंने मंसूरपुर थाने में कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत
मंसूरपुर। भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर का मंसूरपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संयोजक यश गोयल, शेखर कुमार, सुमित शर्मा, यश चौधरी, अक्षय चौहान, गौरव अहलावत, हनी अहलावत, गौतम चौहान, गुडडू चौहान, वैभव पंडित, अनुज कश्यप, बलराम सैनी, सागर प्रजापति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed