{"_id":"5ba29bc8867a557f6149cec8","slug":"141537383368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रांति यात्रा का किया जाएगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रांति यात्रा का किया जाएगा स्वागत
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा का किया जाएगा स्वागत
पुरकाजी। प्रदेश की सीमा में पहुंचने पर किसान क्रांति यात्रा का स्वागत होगा। ग्राम भूराहेड़ी में मंडल महासचिव नवीन राठी के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि चार सालों में सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। परिणाम है कि किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो कीमत चुकानी पडे़गी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर में हजारों की संख्या में किसान उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे जिनका भूराहेड़ी में स्वागत किया जाएगा। हर गांव से किसानों के लिए खाना, दूध आदि का इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान प्रधान नवीन राठी, प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, बिट्टू बसेड़ा, धर्मवीर आचार्य, मनोज सहरावत, मोनू राठी, सोनू राठी, राहुल राठी, पप्पू त्यागी, शुभम चौधरी, नाथी राम आदि रहे।
तेजाब डालने पर मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। अपनी पत्नी पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेरठ के गांव सकौती के बबलू की पुत्री मनहोरी की शादी थाना क्षेत्र के ग्राम फलौदा निवासी युवक के साथ हुई थी। मंगलवार को उसके पति ने उस पर तेजाब डाल उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल विवाहिता की मां उषा की तहरीर पर बुधवार को आरोपी पति छोटू के विरुद्ध संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गंगनहर किनारे मिला वृद्ध का शव
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला दुहैली के पास गंगनहर किनारे बुधवार को सत्तर वर्षीय वृद्ध का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।