फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली

गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली

Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली
गणेश महोत्सव का समापन
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में गणेश महोत्सव समिति द्वारा एक सप्ताह से चल रहे गणेश महोत्सव का गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। सायंकाल गंगनहर पर गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सत्या विहार बैंक्वट हाल से पूजा अर्चना के साथ किया गया। सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में गणपति बाबा की प्रतिमा को रथ में विराजमान किया। श्रद्धालुओं ने रथ को पैदल खींचकर कस्बे के हलवाईयान, कानूनगोयान, बाजार कलां, झोझगान व खादर तिराहे से गुजारकर धमात गंग नहर पर ले जाया गया। जहां पर सांय गणपति की आरती के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। समिति के राजू वर्मा, भारत भूषण खुल्लर, अनिल गर्ग, पीयूष राणा, हरिराम सक्सेना, नरेश मिगलानी, वीरेंद्र सिंह, कनवर लाल वर्मा, मणिकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, अतुल विक्रम, मास्टर मांगेराम, रामेश्वर भटनागर, रोहित गर्ग, मनोज कर्णवाल, ललित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed