{"_id":"5b957201867a557ebe1e81e3","slug":"141536520705-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटों के बंटवारें के बाद होगा चुनाव लड़ने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटों के बंटवारें के बाद होगा चुनाव लड़ने का निर्णय
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटों के बंटवारे के बाद होगा चुनाव लड़ने का निर्णय
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि गठबंधन में सीट मिलने के बाद ही निर्णय होगा। अभी तो सीटों का बंटवारा ही नहीं हुआ है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह का जिले में दो दिन का दौरा सियासी हलकों में हलचल मचा रखा है। राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा है कि चौधरी अजित सिंह लोकसभा चुनाव से पहले अपने लिए माहौल तैयार कर रहे हैं।
इन चर्चाओं के बीच रविवार को पत्रकारों ने अजित सिंह से यह सवाल दाग दिया कि क्या वह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके जवाब में अजित सिंह ने चुनाव लड़ने से मना नहीं किया है और न ही घोषणा की है कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन की परिस्थितियों को भांपते हुए सटीक उत्तर दिया। कहा कि अभी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। अभी यह देखना है कि मुजफ्फरनगर रालोद को मिलती है कि नहीं। सीट रालोद के हिस्से में आने के बाद ही आगे की बात की जाएगी। इस जवाब से यह तो तय हो गया है कि अजित सिंह का मन यहां से चुनाव लड़ने का है। सीट पर बसपा दावा कर रही है, इसलिए वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं। अब देखना यह है कि सीट बंटवारे में मुजफ्फरनगर को रालोद के खाते में ला पाते हैं कि नहीं।